ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कृषि में जल उत्पादकता बढाने के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न*

By Goapl Gupta · 19 Feb 2026 · 50 views
*कृषि में जल उत्पादकता बढाने के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय के अर्न्तगत संचालित अखिल भारतीय समन्वित सिंचाई जल प्रबंधन अनुसंधान परियोजना के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, डूँगरपुर में "कृषि में जल उत्पादकता बढाने के लिए एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रभारी डॉ. के.के. यादव ने इस परियोजना द्वारा किये जा रहे अनुसन्धान कार्यों की जानकारी के साथ ही सिंचाई जल की गुणवत्ता का महत्व भी किसानों को बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र, डूँगरपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सी.एम. बलाई ने उचित पौषक तत्व प्रबंधन द्वारा जल उत्पादकता बढ़ने पर जोर दिया। प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के इंजीनियर बलराम शर्मा ने ड्रिप एवं फव्वारा पद्वति से सिंचाई विषय पर किसानों को सिंचाई जल की बचत करते हुए फसलों की पैदावर बढाने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के उद्यानिकी में सहायक प्रोफेसर डॉ. शालिनी पिलानियां ने फलदार पौधों में ड्रिप पद्वति से सिंचाई विषय पर किसानों को जानकारी दी एवं गर्मी के मौसम में फलदार पौधो में सिंचाई जल की आवश्यकता एवं उनके रखरखाव पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 पुरुष और महिला किसानों ने भाग लिया।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube