ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जगतपुरा एस.के.आई टी.पर अवैध मैरिज गार्डन ,जेडीए ने मैरिज गार्डन सील किये -

By Goapl Gupta · 23 Feb 2026 · 35 views
जगतपुरा एस.के.आई टी.पर अवैध मैरिज गार्डन ,जेडीए ने मैरिज गार्डन सील किये -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर! आज 23 फरवर,2026 को जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा सोमवार को जोन-09 में जगतपुरा एस.के.आईटी के पास नर्सिग विहार के भूखण्ड संख्या 15 से 32 तक मे बिना एकीकरण कराऐ जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के रोड़ सीमा एवं सुविधा क्षेत्र की भूमि को कवर करते हुये बने मैरिज गार्डन के अवैध निमार्ण़ की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
महानिरीक्षक पुलिस, श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा एस.के. आई.टी. के पास नर्सिंग विहार के भूखण्ड संख्या 15 से 32 तक में बिना एकीकरण कराए, जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के रोड़ सीमा एवं सुविधा क्षेत्र की भूमि को कवर करते हुये मैरिज गार्डन का अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने पर पर निर्माणकर्ता को धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर उक्त अवैध निर्माण के प्रवेश द्वार को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ताला सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 12, 13, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
आमजन प्रवर्तन संबंधित शिकायतों के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24X7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल -- dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube