ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में भव्य मंगल प्रवेश आज

By Goapl Gupta · 25 Feb 2026 · 14 views
राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में भव्य मंगल प्रवेश आज
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट की और से सेक्टर 11 में अल्प प्रवास हेतु श्रीफल चढ़ाया जाएगा

उदयपुर। श्री सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर एवं श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ के तत्वावधान में राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 25 फरवरी बुधवार को प्रात: 8.00 बजे ठोकर चौराहा से श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड में होगा।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 11 के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा एवं महामंत्री कमलकांत जोलावत ने बताया कि गुरूदेव के प्रवेश के बाद आयोजित धर्मसभा के दौरान राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ को बुधवार प्रात: 8.30 बजे सेक्टर 11 में अल्प प्रवास हेतु ट्रस्ट की और से पारस चित्तौड़ा एवं कमलकांत जालावत के नेतृत्व में आदनिाथ भवन सेक्टर 11 में अल्प प्रवास के लिए श्रीफल चढ़ाया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube