ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गोवंश कि सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कर्म:-पं विनोद जोशी।

By Goapl Gupta · 25 Feb 2026 · 110 views
गोवंश कि सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कर्म:-पं विनोद जोशी।

ठा. मानसिंह शेखावत की 25 वी पुण्य तिथि पर गोसवामणी कर गोवंश की सेवा कि।

पचलंगी।कस्बे कि मातेश्वरी काॅलोनी मे स्थित ओम शिव गोशाला मे गोभक्तों ने गोसवामणी कर गोसेवा की गई। गोशाला में कार्यरत गोपालक लेखराज व अशोक बबेरवाल ने बताया कि ठा.मानसिंह शेखावत की 25 वी पुण्य स्मृति में रविवार को नारायण मान फाउंडेशन कि ओर से गोसवामणी कर गोवंश कि सेवा की गई। नारायण मान फाउंडेशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि खळ,गुड़,तेल,नमक सहित अन्य सामग्री से गोसवामणी तैयार की गई ।वहीं पं मूकेश जोशी के सानिध्य में तूलसीदास सहित अन्य पंडितों ने गोवंश की विशेष पूजा अर्चना करवाई। वहीं गोवंश को गोसवामणी खिलाकर गोवंश कि सेवा की गई।इस अवसर पर पर भागवत मर्मज्ञ पं विनोद जोशी ने गोभक्तों को संबोधित करते हुये कहा कि गोमाता मे सभी देवताओं का निवास होता है।इसलिये गोसेवा से बड़ा कोई पुण्य नही होता है।गोसवामणी मे उपस्थित सभी गोभक्तों को प्रथम ग्रास गो ग्रास देने का संदेश देकर गोसेवा के लिये प्रेरित किया।वहीं नारायण मान फाउंडेशन कि ओर से गोसेवकों का सम्मान किया गया।इस दौरान पं विनोद जोशी,गोरक्षनाथ मंदिर पुजारी बाबुलाल योगी,गोपीनाथ मंदिर पुजारी अशोक दास स्वामी,समाज सेवी लालचंद बड़सरा, आदिवासी सेवा संस्थान झुन्झुनू सचिव राकेश मीणा, अंबेडकर जन जागृति संस्थान अध्यक्ष लीलाधर डिंडवाल,मदरसा अध्यक्ष लाल मोहम्मद,विजय टेलर ,अनिल नेचू सहित अन्य गोभक्त मौजूद थे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube