ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्र शक्ति छात्र शक्ति का संगम स्काउटिंग- जैन*

By Goapl Gupta · 26 Feb 2026 · 20 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* इंडो पाक बॉर्डर देखकर भारत माता का किया जय घोष
*राष्ट्र शक्ति छात्र शक्ति का संगम स्काउटिंग- जैन*
*झुंझुनू जिले के रोवर्स रेंजर्स किया इंडो पाक बॉर्डर विजिट*
झुंझुनू,26 फरवरी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय डेजर्ट ट्रैकिंग के तीसरे दिन शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्काउट गाइड संगठन के राज्य सचिव डॉ.पी.सी. जैन जैसलमेर धरा पर पधारे और शिविर की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित संभागी रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जैसलमेर की धरा ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक एवं जैव विविधता से परिपूर्ण है , साथ ही यहां का सामरिक महत्व देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। डॉ. पी. सी. जैन ने इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स से आह्वान किया कि उन्हें अपने जीवन में सादगी, सच्चाई, देशभक्ति, त्याग, बलिदान की भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र के लिए सुनागरिक बनना है ।
इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त राजस्थान जयपुर पूरन सिंह शेखावत ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 174 रोवर्स रेंजर्स, यूनिट लीडर एवं पदाधिकारी जैसलमेर की जैव विविधता, प्रकृति अध्ययन, सामरिक महत्व, ऐतिहासिक एवं पौराणिक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ यहां के लोगों का रहन सहन,विरासत, खान-पान, संस्कृति एवं डेजर्ट में अपने आप को एडजस्ट करने की विभिन्न विधा सीख रहे है। इस डेजर्ट ट्रैकिंग में झुंझुनू जिले से मोरारका गवर्नमेंट कॉलेज झुंझुनू के रोहित मील, इंद्रमणी कॉलेज पिलानी के राकेश कटेवा व पंकज सैनी तथा रोवर लीडर विक्की कुमार एवं एस एन एम टी गर्ल्स कॉलेज झुंझुनू की रेंजर निप्पी राठौड़, खुशबू शेखावत, झुंझुनू स्काउट सी ओ महेश कालावत के नेतृत्व में सहभागिता कर रहे हैं।
*दर्शनीय स्थलों का किया अवलोकन*
सी.ओ. स्काउट झुंझुनू महेश कालावत ने बताया कि डेजर्ट ट्रैकिंग के तृतीय दिवस रोवर्स रेंजर्स के ट्रैकिंग शिविर को राज्य सचिव डॉ. पी. सी. जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रोवर्स रेंजर्स ने घंटियाली माता, विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर एवं इंडो पाक बॉर्डर तथा सामरिक महत्व से परिपूर्ण लोंगेवाला का भ्रमण कर यहां महत्वता के बारे में जाना!
इंडो पाक बॉर्डर पर रोवर्स रेंजर्स ने भारत माता के गगन भेदी नारे से आकाश को गुंजायमान कर दिया और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की शपथ ली ।
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि रात्रि शिविर ज्वाल (सांस्कृतिक कार्यक्रम) में झुंझुनू जिले के रोवर्स रेंजर्स ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति,देश भक्ति से ओत प्रोत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन , राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर छतर सिंह पीडीयार, सी. ओ. गाइड अलवर कल्पना शर्मा, सी. ओ. स्काउट झुंझुनू महेश कालावत, सी. ओ .स्काउट डूंगरपुर भाविक सुथार , सी. ओ. गाइड जैसलमेर कृतिका पाराशर, जैसलमेर के वरिष्ठ स्काउट पदाधिकारी मुकेश हर्ष सहित, स्काउट मास्टर राजेश कुमार भूरेश ,भूपेंद्र, डॉ.नारायण सिंह राव, डॉ. करनजीत कौर, हेमलता, पूजा चौधरी, प्रियंका चौधरी, विकी कुमार, विक्की सैनी, मोहसिन खान, राधा मीणा, अजय सैनी, अजय यादव, सूरज संतोष, मनराज गुर्जर, अतुल कुमार सहित रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनू

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube