स्टार सोशल ग्रुप द्वारा डा अशोक दुबे को स्टार इको आइकन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित*
By Gopal Gupta ·
22 Dec 2025 ·
48 views
*स्टार सोशल ग्रुप द्वारा डा अशोक दुबे को स्टार इको आइकन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित*
गोविंद देव जी मंदिर, परिसर क्षेत्र में स्थित जलेब चौक पर डा राकेश केदावत, डा अशोक दुबे , एवं मंदिर पुजारी जी द्वारा प्रातः दीप प्रजलवन, सूर्य वंदना , गणेश वंदना एवं प्रकर्ति वंदना कर समस्त जयपुर वासियों की उत्तम स्वास्थ्य मंगल कामना के लिए प्रार्थना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर डा अशोक दुबे को उनके पर्यावरण के प्रति वर्ष भर किये गए कार्य 2025 के वास्ते ,डॉक्टर राकेश केदावत द्वारा साफा, मेडल,शील्ड एवं पौध भेंट कर स्टार इको आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।.
कार्यक्रम में पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, सुभाष गोयल जी, अध्यक्ष जयपुर व्यापार महासंघ, ने अपना संबोधन दिया एवं डॉ रेखा केदावत ,राम अवतार गुप्ता,बजरंग लाल अग्रवाल , सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
डॉक्टर राकेश केदावत ने पर्यावरण संरक्षण रैली ,गोविंद देव जी मंदिर में आने वाले प्रत्येक वृद्ध जनों को दर्द का तेल दर्द निवारक गोलियां बी कंपलेक्स एवं पाचन संबंधित परेशानी वास्ते वरिष्ठ नागरिक , निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया ।