ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

इंस्पायर अवॉर्ड योजना में सिंगोद खुर्द के चार विद्यार्थियों का चयन नवाचारी विचारों के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपए विद्यालय में खुशी की लहर

By Goapl Gupta · 07 Mar 2026 · 49 views
इंस्पायर अवॉर्ड योजना में सिंगोद खुर्द के चार विद्यार्थियों का चयन

नवाचारी विचारों के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

विद्यालय में खुशी की लहर

चौमू । भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा संचालित इंस्पायर अवॉर्ड–मानक योजना के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सिंगोद खुर्द के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में मनीष कुमार बुनकर, विक्रम नायक, कृष्णा सैनी और निशा शामिल हैं। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रभारी अध्यापक दीपक वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत कर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के संस्थाप्रधान चन्द्रशेखर बाकोलिया ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नए-नए वैज्ञानिक आइडिया तैयार कर रहे हैं और विज्ञान के क्षेत्र में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने नवाचारी मॉडल विकसित करने के लिए 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा होगी। इस राशि से विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को विकसित कर सकेंगे। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का यह उत्साह भविष्य में नए वैज्ञानिक तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube