ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने सोतनाला में किया निरीक्षण*

By Goapl Gupta · 07 Mar 2026 · 21 views
*विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने सोतनाला में किया निरीक्षण*

कोटपूतली- बहरोड़, 7 मार्च। उपभोक्ता विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को रमन यादव, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, भिवाड़ी द्वारा सोता नाला इंडस्ट्रियल एरिया, कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र स्थित एमवाईके लैटिक्रेट प्राइवेट इंडिया लिमिटेड में निरीक्षण एवं जांच की गई।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा पैकेज्ड कमोडिटी नियम, 2011 के प्रावधानों के अनुरूप पालना सुनिश्चित करने हेतु फर्म में प्रयुक्त सभी तौलन मशीनों की जांच की गई। साथ ही फर्म द्वारा उत्पादित अनसैंडेड ग्राउट के 1 किलोग्राम पैक का नेट कंटेंट परीक्षण भी किया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि फर्म द्वारा सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं। जांच के समय फर्म की ओर से प्लांट मैनेजर श्री रोबिन गुप्ता उपस्थित रहे तथा उन्हें विभाग के नवीन संशोधनों के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

भविष्य में भी उपभोक्ता संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

--०००---

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube