ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भुवाणा बैठक में तैलिक साहू समाज के चुनाव सम्पन्न, पिन्टु नेणावा अध्यक्ष निर्वाचित

By Goapl Gupta · 08 Mar 2026 · 37 views
भुवाणा बैठक में तैलिक साहू समाज के चुनाव सम्पन्न, पिन्टु नेणावा अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर जनतंत्र की आवाज। श्री तैलिक साहू समाज भुवाणा बैठक के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन एडवोकेट संजय बरदवार द्वारा कराया गया, जिसमें समाज के युवा एवं वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 105 वोट पड़े, जिनमें से 1 वोट खारिज हुआ। चुनाव में पिन्टु नेणावा को 79 वोट प्राप्त हुए, जबकि लक्ष्मण जी नेणावा को 25 वोट मिले। इस प्रकार पिन्टु नेणावा 54 वोटों से विजयी घोषित हुए।

वहीं किशन लाल नेणावा लगातार 10वीं बार निर्विरोध भुवाणा बैठक के महामंत्री बने। उपाध्यक्ष पद पर यशवंत नेणावा तथा संरक्षक पद पर हजारी लाल नेणावा निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हरीश बंदवाल को चुना गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश चंद्र नेणावा, लक्ष्मी लाल नेणावा, उदयलाल नेणावा (पिंटू) तथा शंकर लाल तेली निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी युवा एवं वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और नव. निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नव. निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

More News

संग्रहालय हमारी राष्ट्र धरोहर :डॉ.श्रीनिवास अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विशेष
भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube