ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचारमुक्त राजस्थान में विभागीय जांच के 50 से अधिक प्रकरण किए निस्तारित लेकिन पशु पालन विभाग में भ्रष्टों को आश्रय

By Goapl Gupta · 09 Mar 2026 · 27 views
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचारमुक्त राजस्थान में विभागीय जांच के
50 से अधिक प्रकरण किए निस्तारित लेकिन पशु पालन विभाग में भ्रष्टों को आश्रय -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर! 09 मार्च,2026 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने के लिए जवाबदेहिता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अभियोजन स्वीकृति, 17-ए एवं विभागीय जांच के 50 से अधिक प्रकरणों को निस्तारित किया।
श्री शर्मा ने निजी व्यक्तियों के पक्ष में गैर कानूनी तरीके से आदेश पारित कर अवैध लाभ पहुंचाने के आरोपों में तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी सहित सार्वजनिक निर्माण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के दो अधिकारियों के विरूद्ध अभियोजन स्वीकृति दी।
कृषि उपज मण्डी समिति के तत्कालीन सचिव राज्य सेवा से पदच्युत-
साथ ही, न्यायालय से दोषसिद्ध होने के आधार पर कृषि उपज मण्डी समिति के तत्कालीन सचिव को राज्य सेवा से पदच्युत किया गया तथा निरन्तर लंबी अनुपस्थिति के आधार पर एक अन्य अधिकारी को राजकीय सेवा से हटाया गया। इसी प्रकार उन्होंने पद के दुरूपयोग, अनियमित भुगतान एवं राजकोष को हानि पहुंचाए जाने के आरोपों के तहत तत्कालीन विकास अधिकारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच एवं अनुसंधान का भी अनुमोदन किया।
राज्य सेवा के 27 अधिकारी गंभीर आरोपों में दो से चार वेतन वृद्धियां
संचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति से दण्डित-
मुख्यमंत्री ने भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी के विरूद्ध दो प्रकरणों में संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से दण्ड की मात्रा बढ़ाने का अनुमोदन किया। साथ ही, राज्य सेवा के अधिकारियों के विरूद्ध संचालित सीसीए नियम-16 में गंभीर आरोपों के 23 प्रकरणों में 27 अधिकारियों के विरूद्ध दो से चार वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति से दण्डित किया।
पांच प्रकरणों में सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने का अनुमोदन-
श्री शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के पांच प्रकरणों में पेंशन रोकने तथा अन्य नौ प्रकरणों में प्रमाणित आरोपों के जांच निष्कर्ष का अनुमोदन करते हुए राज्यपाल को प्रकरण अग्रेषित किए। वहीं, राज्य सेवा के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अपील के पांच प्रकरणों में से चार को खारिज करते हुए एक में दण्ड की मात्रा कम की गई। इसी तरह अभियोजन स्वीकृति के एक प्रकरण में विभागीय जांच के आदेश तथा दो में अभियोजन की मनाही करते हुए विभागीय जांच के तीन प्रकरणों में दोषमुक्ति का अनुमोदन भी किया गया। लेकिन पशु पालन विभाग में इसके विपरीत दिशा निर्देश और अधिकारी तत्पर हैं, न्यायालय दोषिओं को वर्षों से बचाया जाकर पदोंनतियां, पेंशन दीं गयीं हैं और फर्जी कृत्रिम स्वेच्छा से अनुपस्थित दर्शाया जाकर सेवाओं से प्रथक किया जाता रहा है, हाल ही में भुक्त भोगी पत्रकार ने मुख्य मंत्री संपर्क पोर्टल पर सत्यता के परीक्षण और न्याय के लिए प्रस्तुत किया तो पाया गया कि पशु पालन धूर्त प्रक्रिया वरकरार पायी गयी हैं ?? कितना झूठे हैं, निश्चित ही रकम एठते हैं कोई आई.ए.एस. जिला अधिकारी लिखता है तो वह निजी सेवा का नौकर है! उसकी बात पशु पालन के सामान्य पशु डॉक्टर , पशु अतिरिक्त निदेशक और पशु निदेशक के आगे कोई महत्व नहीं है ?? मुख्य मंत्री जी के दिया तले अंधेरा ही है!

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube