ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मानसिक स्वास्थ्य ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*

By Goapl Gupta · 11 Mar 2026 · 51 views
*मानसिक स्वास्थ्य ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*
-------------------------------------------------------------
*चिंता और डिप्रेशन से बचाव पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी*
-------------------------------------------------------------
*स्वस्थ मन से खुशहाल जीवन पर आयोजित हुआ-प्रशिक्षण*
सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी। तहसील क्षेत्र के मुख्यालय पर तरुण चेतना संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में
संस्था के सभागार में मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ मन के साथ खुशहाल जीवन जीने के तरीकों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्द्र मौर्या ने मानसिक स्वास्थ्य और उसकी देखभाल के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चिंता भी एक प्रकार का मानसिक रोग हो सकता है और यदि चिंता लगातार बनी रहे तो यह खतरनाक हो सकती है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक रहने वाली चिंता आगे चलकर डिप्रेशन का रूप ले सकती है, इसलिए समय रहते इसका ध्यान रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर पी.एस.डब्ल्यू. मुकेश मौर्या ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें यह समझना जरूरी है कि हम यहां क्यों हैं और हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं। यदि हम अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभा रहे हैं, तभी हम मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में तरुण चेतना संस्थान के निदेशक नसीम अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेतु मित्र इंडिया लखनऊ के निदेशक प्रवेश वर्मा, तरुण चेतना के सह-निदेशक हकीम अंसारी, शुभम दूबे असिस्टेंट, समन्वक रजनीश कुमार, नीलम, नाजरीन बानो तथा ब्रह्मदेव उपाध्याय, विमला, रीता देवी वृजलाल, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube