ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

साईक्लिंग( पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By Goapl Gupta · 13 Mar 2026 · 13 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा प्रायोजित अंतरमहाविद्यालय रोड साईक्लिंग( पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के अंतरमहाविद्यालय रोड साईक्लिंग (पुरुष) प्रतियोगिता में भरत राज महाविद्यालय पलसाना के छात्र नीरज सिंह ने साईकिल रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक तथा मेजबान श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र शंकर लाल भाम्बू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक व शिवलाल भाम्बू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, चेयरमैन नामिनी तथा विश्वविद्यालय खेल निदेशक श्री कन्हैयालाल जांगिङ द्वारा सभी विजेताओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह व श्री पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube