ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व गौरैया पक्षी दिवस पर घोसले मनाये गौरैया पक्षी को बचाने के लिए हर घर में कम से कम एक घोंसला अवश्य लगाएं

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 56 views
विश्व गौरैया पक्षी दिवस पर घोसले मनाये

गौरैया पक्षी को बचाने के लिए हर घर में कम से कम एक घोंसला अवश्य लगाएं

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत आज विश्व गौरैया पक्षी दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर गौरैया पक्षी दिवस मनाया गया जिसके तहत सैकड़ो की तादात में जिले भर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सदस्यों, इको क्लब सदस्यों ने गौरैया पक्षी को बचाने के लिए लगातार छठे वर्ष विशेष प्रयास करते हुए घोसला लगाएं और पक्षियों के लिए परिंडे लगाए उसके साथ-साथ गांव-गांव में घर-घर संपर्क कर गौरैया पक्षी को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार की जनसाधारण को जानकारी प्रदान की व संगोष्ठियों का आयोजन किया गया जिला मुख्यालय सीकर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर,रोवर स्काउट प्रिंस व अन्य स्काउट गाइड सदस्यों ने गौरैया पक्षी के लिए घोसले व परिंदे लगाएं अनु मीणा ,अनु सैनी रेंजर तेजा नारायण ओपन रेंजर टीम श्रीमाधोपुर ने पक्षियों के लिए अपनी दादी के साथ अपने परिवार के साथ भी घोसला लगाए प्रथम दिन ही उसमें चिडीयो ने बसेरा करना शुरू किया। साथ ही बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर ने जिले के सभी स्काउट गाइड सदस्यों व जनसाधारण से अपील की के अप्रैल से सितंबर तक गोरिया पक्षी का प्रजनन काल होता है इसलिए हर घर में पक्षियों के लिए कम से कम एक-एक घोंसला अवश्य लगे ताकि विलुप्त होती गोरिया पक्षी को बचाया जा सके।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube