ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान के संयुक्त तत्वावधान में "मेवाड़ नारी गौरव सम्मान-2 सम्मान समारोह विभिन्न क्षेत्रों में 111 महिलाये हुई सम्मानित

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 16 views
मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान के संयुक्त तत्वावधान में "मेवाड़ नारी गौरव सम्मान-2 सम्मान समारोह

विभिन्न क्षेत्रों में 111 महिलाये हुई सम्मानित

उदयपुर दिनांक 24 मार्च 2026 |मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान के संयुक्त तत्वावधान में "मेवाड़ नारी गौरव सम्मान-2 सम्मान समारोह आयोजित बप्पा रावल सभागार, मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मे आयोजित हुआ | कार्यक्रम में 111 महिलाओ का सम्मान किया गया जिन्होंने विभिन्न जैसे शिक्षा, चिकित्सा, उधमीता, वकालत, सामाजिक,मीडिया,इनफार्मेशन टेक्नोलॉजीआदि क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान दिया |
कार्यक्रम की अद्यक्षता करते हुआ के. के. गुप्ता ब्राण्ड एंबेसडर स्वच्छ राजस्थान अभियान राजस्थान सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा की प्रत्येक नागरिक को स्वछता के प्रति धरातल पर उतरकर कार्य करना महत्वपूर्ण ही नहीं वरन आने वाले भविष्य की महती अवश्यता है | गुप्ता ने कहा की विकसित राजस्थान के प्रति हमे अपना पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तदायित्व होने होगा जिसके लिए हमे स्वछता के प्रति प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा |
सभा में नारीजगत को प्रोत्साहित कर कहा कि स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है,घर-घर से लेकर पूरे देश को स्वच्छ बनाना हम सबकी भागीदारी है।
आज के दौर की नारी केवल शक्ति नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला है,उसका सम्मान, उसका सशक्तिकरण ही राष्ट्र की असली प्रगति है।
गुप्ता ने कहा हम सब मिलकर विश्व जल दिवस जल ही जीवन का संकल्प लें जल संरक्षण करें, स्वच्छता अपनाएँ और नारी शक्ति को आगे बढ़ाएँ।
इन्हीं मूल्यों के साथ हम एक सशक्त, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे।
मुख्य अतिथि चेतना भाटी, पुलिस उपाधीक्षक अपराध जांच विभाग सशस्त्र सीमा बल, उदयपुर ने काव्यात्मक शैली मे बेटियों का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान को परिलक्षित किया |भाटी ने कहा सभी पुरस्कृत महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में नारी शक्ति ही सबसे बड़ा योगदान दे सकती हे |
उन्होंने कहा कि पुलिस हर जगह नहीं होती पर आप सब जगह पर है |
स्वच्छ भारत में महिलाएं अपने स्वच्छ संस्कार अपनी संतानों को दे देश में हो रहे बलात्कार को रोक सकती हे

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मीरा माथुर डीन, छात्र कल्याण मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर पर्यावरण शिक्षा पर प्रकाश डाला एवं इसे अपने दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देना होगा |

विशिष्ट अतिथि रश्मि श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन मे कहा कि महिलाओ को अपने अधिकारों को समझना होगा एवं समाज के प्रत्येक नागरिक को महिलाओ के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होना होगा कर्तव्य निभाना मजबूरी नहीं एक जिम्मेदारी और जागरूकता है |

विशिष्ठ अतिथि डॉ. मेजर अनिता राठौड़ असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल विभाग) भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय ने मेवाड की गौरवशाली महिलाओ के स्वाभिमान के इतिहास को बताते हुए, प्रशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को नारियो के सुरक्षा के प्रति सजग होते हुए कहा कि हर दिन होगा नवरात्री, जब सुरक्षित होगी हर नारी |
कार्यक्रम में पंक्ति जैन द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया किया |
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. राजश्री गाँधी अध्यक्ष-मेवाड़ मेवाड़ विकास मंच ने सभी उपस्थित मातृ शक्ति एवं अथितियो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया |डॉ गाँधी ने कहा आज का यह कार्यक्रम
नव चेतना नव संचार लिए देश के आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली नारी शक्ति को समर्पित है डॉ गाँधी ने कहा की आजाद रहिए विचारों से बने रहिए संस्कारों से लेकिन आजादी की उड़ान इतनी भी ऊंची ना हो कि संस्कारों की धरती छूट जाए | अपने बच्चों को दीजिये खुलकर जीने की आजादी ,पर इतनी नहीं की धर्म संस्कार ही भूल जाए, आँच उतनी ही अच्छी की भोजन पक जाए उतनी नहीं के बर्तन ही जल जाए |डॉ गाँधी ने संयोजक समिति के सदस्य शिरीष नाथ माथुर, प्रवीण नाहर,संतोष शाक्य,सुरेश पालीवाल एवं उपस्थित सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,प्रिंट मीडिया ,साउंड सिस्टम ,पत्रकार बधु ,एंकरिंग टीम, वालंटियर्स का भी हृदय से धन्यवाद दिया जिनके अथक प्रयासों से इस आयोजन के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
डॉ गाँधी ने प्रबंध समिति मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय , उपस्थित उदयपुर के गण मान्य नक्षत्र तलेसरा, पारस खुर्दिया, अशोक कटेजा एवं उपस्थित विद्वद्जन , मातृशक्ति का भी हृदय से धन्यवाद दिया |
कार्यक्रम का संचालन मुनमुन शर्मा एवं मीनल जैन (94.3 माय ऍफ़ एम्) द्वारा किया गया |

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube