ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एकलिंगनाथ सेवा संगठन शीघ्र ही शुरु करेगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2

By Goapl Gupta · 26 Mar 2026 · 14 views
एकलिंगनाथ सेवा संगठन शीघ्र ही शुरु करेगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर जिले में शीघ्र ही अपने अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 शुरु करेगा। अभियान को गति देने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है तथा उन क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है, जहां यह अभियान पार्ट-2 के पहले चरण में चलाया जाएगा।
श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के पार्ट-1 की सफलता के बाद संगठन ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में संगठन को व्यापक स्तर पर ले जाने का प्रयास किया और इस दौरान कुछ जगहों पर शाखाओं का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पार्ट-1 में नारी वैभव मुहिम भी चलाई गई जिससे बडी संख्या में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी जैसे प्रशिक्षण से जोडा गया। इससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। आज वे महिलाएं अपना रोजगार करके अपने परिवार का आर्थिक सहयोग कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में बच्चों को स्टेशनरी किट भी प्रदान किए गए तथा 15 बेटियों को गोद भी लिया गया। श्री बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 में भी इन गतिविधियों को चलाया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य कार्यक्रम भी हाथ में लिए जाएंगे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube