ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पंचदेवरिया संकट मोचन बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

By Goapl Gupta · 02 Apr 2026 · 12 views
पंचदेवरिया संकट मोचन बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब



राजस्थान उदयपुर विवेक अग्रवाल। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को पंचदेवरिया स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे दिन चले धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
श्री बजरंगबली प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर में भगवान बालाजी महाराज का वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया तथा विशेष श्रृंगार अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने तेल की धार पर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर अपनी आस्था प्रकट की।
समिति के व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि सायंकाल 5:30 बजे नगर के 51 विद्वान पंडितों द्वारा वेदमंत्रों की गूंज के बीच तेल की धार पर भव्य रुद्राभिषेक किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके पश्चात रात्रि 7:00 से 8:00 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रात्रि 8:00 बजे महा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें दीपों की उजास और जयघोष के साथ पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर बालाजी महाराज को मखमली वस्त्र, रजत छत्र, कुंडल एवं चंवर धारण कराकर भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।
मंदिर परिसर को फूलों, गुब्बारों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube