ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लक्ष्य संधान विथ एसडीएम’ नवाचार से बदली तस्वीर बड़गांव का 12वीं परिणाम 99 प्रतिशत, वाणिज्य में 100 फीसदी परिणाम मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन, पिछोला और सिटी पैलेस का कराया भ्रमण

By Goapl Gupta · 02 Apr 2026 · 25 views
लक्ष्य संधान विथ एसडीएम’ नवाचार से बदली तस्वीर
बड़गांव का 12वीं परिणाम 99 प्रतिशत, वाणिज्य में 100 फीसदी परिणाम
मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन, पिछोला और सिटी पैलेस का कराया भ्रमण

राजस्थान उदयपुर विवेक अग्रवाल। बड़गांव उपखंड में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में आई ऐतिहासिक सफलता के पीछे उपखंड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल की अभिनव पहल ‘लक्ष्य संधान विथ एसडीएम’ की अहम भूमिका सामने आई है। इस नवाचार ने विद्यार्थियों को स्पष्ट दिशा, सतत मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान कर उन्हें उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने में मदद की। उपखंड का कुल परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिसमें वाणिज्य संकाय ने शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) परिणाम के साथ मिसाल कायम की। वहीं कला संकाय का परिणाम 99.38 प्रतिशत और विज्ञान संकाय का 98.13 प्रतिशत रहा।
नवाचार बना सफलता की कुंजी
सुश्री पालीवाल द्वारा शुरू की गई ‘लक्ष्य संधान विथ एसडीएम’ पहल के तहत विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद, करियर काउंसलिंग, लक्ष्य निर्धारण और प्रेरक सत्र आयोजित किए गए। इस पहल ने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube