ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 30 views
प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के वर्ष 2026 के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन मंगलवार को होटल आमंत्रा में किया गया।
समाज के अध्यक्ष एस के. खेतान ने बताया कि नवीन कैलेंडर में समाज के जरूरत के हिसाब से सभी तीज तिथियां एवं त्यौहार का संपूर्ण उल्लेख किया गया है। समाज के सभी लोगों तक यह कैलेंडर पहुंचाने का प्रयास रहेगा। मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि कैलेंडर का प्रकाशन कैलाश चंद्र गोयल एवं ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर समाज के विकास और उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई। समाज के प्रस्तावित भवन को लेकर समाजजनों ने अपनी राय रखी और भवन भव्यता के साथ बनाने का निर्णय लिया। समाज भवन के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग लिया जाएगा। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष आर .के .अग्रवाल, संरक्षक डॉक्टर आर. के. गर्ग, श्यामसुंदर गोयल, महिला समिति सचिव संतोष पित्ती, रविंद्र अग्रवाल, संदीप गोयल, जितेंद्र गुप्ता, ज्ञानेश्वर बंसल, युवा मंत्री लवी गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

More News

भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गायत्री मंदिर परिसर में वार्षिक सभा आयोजित, मंदिर विकास को लेकर हुई चर्चा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube