ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सचिन पायलट फैक्टर के बीच पारस गुर्जर का ‘त्याग’ या सियासी दांव? नामांकन से पीछे हटे पारस, 9 अप्रैल को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन के साथ होगा बड़ा ऐलान

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 12 views
सचिन पायलट फैक्टर के बीच पारस गुर्जर का ‘त्याग’ या सियासी दांव?

नामांकन से पीछे हटे पारस,

9 अप्रैल को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन के साथ होगा बड़ा ऐलान

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले युवा नेता पारस गुर्जर द्वारा नामांकन नहीं भरने के फैसले ने सियासी हलचल तेज कर दी है। मजबूत दावेदार माने जा रहे पारस के इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार पारस गुर्जर को प्रदेशभर के कई जिलों का व्यापक समर्थन हासिल था और उनकी दावेदारी को काफी मजबूत माना जा रहा था। ऐसे में अचानक नामांकन से पीछे हटना केवल व्यक्तिगत फैसला नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। चर्चा है कि उन्हें मनाने के लिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक कई बड़े नेताओं ने प्रयास किए और भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी का आश्वासन भी दिया गया।

पायलट फैक्टर बना चर्चा का केंद्र.

राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि पारस गुर्जर का यह फैसला पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रति उनकी निष्ठा और दीर्घकालिक सियासी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। माना जा रहा है कि संगठन में आगे बड़ी भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फिलहाल यह ‘त्याग’ किया है। इसे केवल एक पद से पीछे हटना नहीं, बल्कि लंबी राजनीतिक पारी की तैयारी के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

अब किसे मिलेगा पारस का समर्थन?.


नामांकन नहीं भरने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पारस गुर्जर किस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। फिलहाल उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि वे अपने समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद किसी मजबूत नाम के साथ सामने आएंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पारस का समर्थन जिस उम्मीदवार को मिलेगा, उसकी जीत की राह काफी आसान हो सकती है।

9 अप्रैल को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन.

इस बीच पारस गुर्जर के समर्थकों ने 9 अप्रैल को जयपुर में एक बड़े युवा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जहां हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बड़ा सियासी संदेश दिया जाएगा। संभावना है कि इसी मंच से पारस अपने समर्थित उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

2028 चुनाव से पहले अहम संकेत.

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार 2028 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह घटनाक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। एक तरफ पारस गुर्जर का यह कदम युवा कार्यकर्ताओं के बीच त्याग और अनुशासन का संदेश देता है, वहीं दूसरी ओर यह पायलट गुट की संगठनात्मक मजबूती की परीक्षा भी है। यदि पारस अपने समर्थकों को एकजुट रखने में सफल रहते हैं, तो आने वाले समय में वे संगठन और चुनावी राजनीति दोनों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube