ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सराय गांव में अनूठा आयोजन राजपूत समाज का बाईसा राज स्नेह मिलन आयोजित****

By Goapl Gupta · 05 Apr 2026 · 52 views
*सराय गांव में अनूठा आयोजन राजपूत समाज का बाईसा राज स्नेह मिलन आयोजित****
सराय गांव में पहली बार ससुराल से पीहर लौटी बेटियों, बहनों का किया गया ,अनूठा और भव्य स्वागत राजपूत समाज का बाईसा राज स्नेह मिलन आयोजित किया गया ।
जिसमें लगभग संपूर्ण गांव की बेटियां गांव में एक साथ गांव ऊंट गाड़ी पर सवार होकर पहुंची।
समस्त बहनों और बेटियों का एक साथ स्वागत किया गया, और सभी बहन और बेटियों ने अपना अपना परिचय दिया।उसके पश्चात गांव के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत एवं अन्य वरिष्ठ जनों ने बहन बेटियों के स्वागत के लिए सवामणी प्रसाद का भी आयोजन किया।
जिसमें सभी बहन बेटियों और उनके साथ आए हुए मेहमानों ने भरपेट भोजन किया। और उसके पश्चात गांव में मुख्य मुख्य मार्गो से ऊंट गाड़ी पर सवार होकर संपूर्ण गांव का भ्रमण करवाया।
इस अवसर पर सभी माताऐ ,बहने प्रफुल्लित और आनंदमय थी। ऐसे सामूहिक आयोजनों से गांव और समाज में एक जुटता और आपसी समन्वय का माहौल बनता है।
रिपोर्टर ::*जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube