जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में फर्जी रिकवरी एजेंट बंन कर गाड़ी उठाने का कार्य बड़े जोर शोर से फाइनेंस कंपनी व पुलिस थाना अनजान उपरोक्त घटनाओं से आम जन परेशान
By Goapl Gupta ·
06 Apr 2026 ·
19 views
जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में फर्जी रिकवरी एजेंट बंन कर गाड़ी उठाने का
कार्य बड़े जोर शोर से
फाइनेंस कंपनी व पुलिस थाना अनजान उपरोक्त घटनाओं से आम जन परेशान
जयपुर शहर के मुरलीपुरा क्षेत्र मेंफर्जी रिकवरी एजेंट बनकर फर्जी तरीके से आम लोगों को रोक कर तुम्हारी किस्त जमा नहीं है यह कहते हुए लोगों की गाड़ियां मोटरसाइकिल टू व्हीलर उनसे छिनने का का कार्य बड़े जोरों से चल रहा है बताया जाता है कि मुरलीपुरा के केडिया चौराहे पर शिव राठौर नाम के व्यक्ति द्वारा अपने साथ चार-पांच जनों के टू व्हीलर मोटरसाइकिल फर्जी लिस्ट के अनुसार उन्हें रोककर जबरन उनकी किस्त जमा नहीं है और महान मालिक से उसकी विकल को छिनने का कार्य बड़े जोर शोर से चल रहा है इसी घटनाक्रम में गोपाल गुप्ता मोटरसाइकिल संख्या राज जे 60एस 8276 को रोक कर जबरदस्ती किस्तों बाकी बात कर गाड़ी छीनने का प्रयास किया गया जिसका विरोध गोपाल गुप्ता ने किया तो उत्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी गोपाल गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर भागकर पुलिस थाना मुरलीपुरा पहुंचकर उपरोक्त हुई घटना का विवरण लिखित प्रार्थना पत्र में दिया गया तथा बताया गया कि उक्त गाड़ी की समस्त किस्त जमा है जिसका कंपनी का लेटर एनएससी इनके पास मौजूद है इसके बावजूद भी उपरोक्त घटना को अंजाम दिया जाता है तथा आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाएगी ईस संबंध में कंपनी श्रीराम फाइनेंस के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त गाड़ी की सारी किस जमा है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व जो 5-700 रुपयो की खातिर आमजन को गाड़ियों की किशत्र जमा नहीं होने का धमकी देकर रुपया ऐडना का कार्य किया जा रहा है क्योंकि हमारी कंपनी के प्रतिनिधि नहीं है सिर्फ हमारा नाम लेकर फर्जी तरीके से वसूली करते हैं और आमजन को परेशान करते हैं