ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

हीरापथ मानसरोवर से 96 श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र पपोरा जी (टीकमगढ़) के लिए रवाना* *आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से चातुर्मास हेतु किया गया निवेदन*

By Goapl Gupta · 06 Apr 2026 · 152 views
*हीरापथ मानसरोवर से 96 श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र पपोरा जी (टीकमगढ़) के लिए रवाना*
*आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से चातुर्मास हेतु किया गया निवेदन* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! स्थानीय
राजकीय सम्मानित समाजसेवी एवं प्रवक्ता जिनेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिगंबर जैन समाज हीरापथ, मानसरोवर एवं समस्त दिगंबर जैन समाज जयपुर के तत्वावधान में पूज्य 108 आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ से वर्ष 2026 का चातुर्मास जयपुर (हीरापथ, मानसरोवर) में करने हेतु विनम्र निवेदन के लिए श्रद्धालुओं का एक दल टीकमगढ़ के लिए रवाना हुआ।
रविवार सायंकाल 7:15 बजे श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हीरापथ मानसरोवर से 2 ए.सी. बसों द्वारा कुल 96 श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र पपोरा जी (टीकमगढ़) के लिए प्रस्थान किए। यह धार्मिक यात्रा 7 अप्रैल 2026, मंगलवार सायंकाल 7:00 बजे वापसी के साथ पूर्ण होगी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष धनकुमार जी कासलीवाल एवं मंत्री सुरेंद्र जी कासलीवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए आवागमन एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर जयपुर पधारने एवं आगामी चातुर्मास हीरापथ, मानसरोवर में करने हेतु विनम्र निवेदन करना है।
समाजसेवी श्री दीक्षांत जी हाड़ा ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया तथा यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा समाज की एकता, आस्था एवं समर्पण का प्रतीक है, जिसमें सभी श्रद्धालु अत्यंत उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*विशेष आकर्षण / मुख्य बिंदु*
दिनांक 6 अप्रैल 2026 को श्रद्धालु दल द्वारा पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु जयपुर (हीरापथ, मानसरोवर) पधारने का विनम्र निवेदन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube