ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रतिभाओं का सम्मान, गांव में निकली विजय रैली बोर्ड टॉपर्स और खिलाड़ियों को मिला मंच, 15 विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 32 views
प्रतिभाओं का सम्मान,

गांव में निकली विजय रैली
बोर्ड टॉपर्स और खिलाड़ियों को मिला मंच,

15 विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन

टॉपर को हवाई यात्रा का तोहफा
संस्था प्रधान अपने खर्चे पर करवाएंगे जयपुर–दिल्ली फ्लाइट

गोविंदगढ़। ढोढसर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों का उत्सव मंगलवार को शानदार अंदाज में मनाया गया। बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद पूरे गांव में डीजे के साथ विजय रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिभाओं का स्वागत किया।

सम्मान समारोह में कुल 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को माला और साफा पहनाकर संस्था प्रधान, एसडीएमसी और एसएमसी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
कक्षा 12 में विद्या ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कोमल जांगिड़ (88.60%), अनुष्का यादव (82.60%), अभिषेक शाक्य (81.60%), जिलसा कुमारी (81.20%) और मधु यादव (80.40%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 10 में नैतिक कुमावत (85.67%), रोहन जांगिड़ (84%), भावना यादव (82%), करण कुमार (82%), कृष्ण कुमार (81%), ज्योति शर्मा (80%), खुशी वर्मा (ए ग्रेड) और बालकृष्ण जांगिड़ (ए ग्रेड) को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में चयनित खिलाड़ी गुंजन बुनकर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

गांव में गूंजा उत्सव का माहौल
सम्मान समारोह के बाद डीजे के साथ भव्य विजय रैली निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्था प्रधान राजेश कुमार अंकुर का भी साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
एसडीएमसी सदस्य रामदेव चौधरी और राजेंद्र नागर द्वारा बच्चों को फल वितरित किए गए। रैली के दौरान घर-घर जाकर पंपलेट बांटे गए और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।

मेहनत का मिला अनोखा इनाम
समारोह में संस्था प्रधान राजेश कुमार अंकुर ने घोषणा की कि 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा विद्या (पुत्री मनोज कुमार) को वे अपने निजी खर्चे पर जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करवाएंगे। इस घोषणा से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अशोक कुमार मीणा, झाबर सिंह निठारवाल, माया सियाग, बनवारी लाल यादव, ममता कुलदीप, सुभाष कुमार सैनी, मालीराम चंदोलिया, कैलाश चंद्र, सीताराम रेगर, राजेंद्र सिंह शेखावत, संदीप कुमार बोचलिया, इंदु अग्रवाल, मानसी यादव, अनीशा यादव, महेश कुमार अटल, गुलाब चंद सैनी, मनोज कुमार सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube