ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

By Goapl Gupta · 12 Apr 2026 · 7 views
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

लक्ष्मणगढ़, 12 अप्रैल।क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब लक्ष्मणगढ़ के प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में “हेल्थ आइकन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, विशेष रूप से किडनी ट्रांसप्लांट में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस प्रतिष्ठित अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने डॉ. जोशी को अवार्ड देकर सम्मानित किया। जैसे ही यह गौरवपूर्ण समाचार लक्ष्मणगढ़ पहुँचा, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।

लक्ष्मणगढ़ में हुआ भव्य स्वागत व सम्मान
डॉ. सौरभ जोशी के गृह नगर आगमन पर सर्व समाज द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। गोंड ब्राह्मण भवन में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के तत्वाधान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विजय रघुनाथ जी मंदिर के महंत दिलीप दास जी महाराज, ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास शर्मा, जनमंगल सेवा संस्थान के यादव शास्त्री तथा शारदा सदन पुस्तकालय के अध्यक्ष दिनेश मारोठ वाला मंचासीन रहे।

समारोह के दौरान महंत दिलीप दास जी महाराज द्वारा डॉ. जोशी को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं गोंड ब्राह्मण महासभा द्वारा श्रीफल व शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

ट्रस्ट व संस्थाओं ने किया विशेष अभिनंदन
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं जनमंगल सेवा संस्थान की ओर से संरक्षक सुभाष जोशी के सानिध्य में डॉ. जोशी को दुपट्टा, माला पहनाकर तथा रामचरितमानस पुस्तक भेंट कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ के युवा चिकित्सक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

समाज ने जताई उम्मीदें
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने डॉ. सौरभ जोशी से अपेक्षा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए लक्ष्मणगढ़ के जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
समारोह में ट्रस्ट के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, परिजन एवं मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. जोशी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सम्मान न केवल डॉ. सौरभ जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे लक्ष्मणगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रमेश छिंछासवाला, सुनील कुमार माली, लोकित दईया, रोहित दईया, रामपाल कुमावत, प्रदीप चोटिया, चंद्रशेखर जोशी, संजय जोशी, विष्णु कुमार जोशी, किशन रिणवा चंद्रशेखर मिश्र, प्रभु दयाल इंदौरिया, रामलीला समिति से अरविंद शर्मा, अवनीश मुद्गल, नामदेव समिति से राजाराम टेलर, संजय टेलर, गौरव जोशी, जयप्रकाश भंडारी, आसाराम टेलर सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
नगर बधापो' कार्यक्रम में उमड़ा साहित्यकारों का स्नेह* *लेखिका मोनिका गौड़ का एकल काव्यपाठ, कई संस्थाओं ने किया अभिनंदन*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube