ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यो द्वारा पक्षी परिंडा अभियान 2026, चलाया गया।* --

By Goapl Gupta · 14 Apr 2026 · 10 views
*सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यो द्वारा पक्षी परिंडा अभियान 2026, चलाया गया।* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर!
ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक जीवन रक्षक पहल है। अपनी छत, बालकनी या बगीचे में मिट्टी के उथले सकोरे (कुंडे) में रोजाना साफ और ताजा पानी रखना चाहिए एवं। इन्हें छायादार स्थान पर रखना चाहिए ताकि पानी गर्म न हो।
सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों द्वारा इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में अनवरत रूप से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डा.अशोक दुबे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत श्री 1008 बाला जी महाराज मंदिर सेक्टर 9, गंगेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 6, महादेव हनुमान मंदिर सेक्टर 5, में वृहद स्तर पर परिंडे लगाए गए, साथ ही दाना, पानी की व्यवस्था की गई।
सेक्टर 9, मंदिर पुजारी, घनश्याम जी, सेक्टर 6 मंदिर पुजारी प्रभु नारायण जी, सेक्टर 5 मंदिर पुजारी बाबू लाल जी का पूर्ण सहयोग रहा।
सर्व समाज सेवा समिति से शिव चरण मीणा,नरेश शर्मा, विनोद जी, अरुण जी, नीतेश शर्मा,संदीप बानूड़ा, अभय प्रताप सिसोदिया,रामचंद्र सैनी, राम अवतार मीणा, राहुल, शिवचरण, राजेंद्र उपाध्याय , डा.अशोक दुबे उपस्थित रहे।

More News

रेवाड़ी में DFCCIL Jaipur Unit के खेलकूद महासम्मेलन के क्रिकेट-वॉलीबॉल सेमीफाइनल: आईएमडी रेवाड़ी ने दमदार प्रदर्शन कर दोनों मुकाबले जीते
बाबा साहब की जयंती पर निकली भव्य रैली
नीमकाथाना सैनिक कल्याण कार्यालय के लिपिक की हठ धर्मिता, नतीजा बुजुर्ग शहिद वीरांगनाएं आर्थिक रूप से गंभीर परेशान****
डॉ. अंबेडकर जयंती पर विधिक जागरूकता की अलख—भीम क्षेत्र में 120 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित
रेखा महाले बनीं राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की सेंधवा अध्यक्ष, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
नीमकाथाना मंडोली संगीतमय:नानी बाई को मायरो:आयोजन में गौ सम्मान अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ***
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube