वाईस ऑफ मिडिया वुघवार को डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ आयुक्त नगर निगम जयपुर को ज्ञापन दिया जाएगा
By Goapl Gupta ·
14 Apr 2026 ·
8 views
वाईस ऑफ मिडिया वुघवार को डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ आयुक्त नगर निगम जयपुर को ज्ञापन दिया जाएगा
श्रीमान आयुक्त महोदय
जयपुर नगर निगम मुख्यालय, लाल कोठी जयपुर।
विषय- जयपुर नगर निगम हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी द्वारा पत्रकारों को आमजन की समस्याओं की खबर के संबंध में मिलने पर दो-दो घंटे बाहर खड़े रखने के बाद भी नहीं मिलने के क्रम में।
महोदय , उपरोक्त विषय के अंतर्गत निवेदन है कि जयपुर नगर निगम हवामहल,आमेर जोन की उपायुक्त श्रीमती सीमा चौधरी जी से पत्रकार आमजन की समस्याओं एवं विभिन्न प्रकरणों के संबंध में जब-जब उनसे भेंट कर आम जनता की समस्याओं के निराकरण व उन पर कार्रवाई की जानकारी के लिए प्रकाशित समाचारों बाबत मिलने जाते हैं तो सीमा चौधरी जी द्वारा करीबन पत्रकारों को अपने कार्यालय कक्ष के बाहर2- 2 घंटे तक वेट कराती है ।और फिर बिना मिले ही चली जाती है।जब बाहर मौजूद गेटकीपर व गार्ड को कहा जाता है। तो कहते हैं मैडम मीटिंग में व्यस्त है अभी नहीं मिल सकतें जबकि अन्य लोगों को वह रसूखदार लोगों को तत्काल बुला लेती है।और पत्रकारों को अंदर आने की अनुमति नहीं देती है। जब गार्ड से पूछा जाता है तो उनका कहना होता है आप लोगों के लिए मना कर रखा है। वह अपने आप बुला लेगी जबकि इस तरह का व्यवहार सीमा चौधरी जी का निरंतर बना हुआ है। साथ ही आपसे यह भी निवेदन है कि श्रीमती सीमा चौधरी जी के कार्यालय कक्ष में उनका निजी ड्राइवर उनके साथ बैठता है। जबकि सरकारी कार्यालय में निजी व्यक्ति का किस प्रकार हस्तक्षेप हो सकता है, यह एक सोचनीय विचार एवं तथ्य है इस दिशा में भी आप विचार करें। आपका ध्यान हेतु यह भी लाना आवश्यक है कि श्रीमती सीमा चौधरी जी के खिलाफ पूर्व में भी अनियमितता व भ्रष्टाचार के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा कार्रवाई की गई थी जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में पेंडिंग है। ऐसे में एक निजी व्यक्ति मैडम का ड्राइवर कार्यालय कक्ष में क्यों और किस लिए है।इसकी भी जांच की जानी अति आवश्यक है।
श्रीमान से नव चेतना पत्रकार संघ का यह निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से उक्त शिकायत पत्र की जांच कर सीमा चौधरी जोन उपायुक्त को तत्काल हटाया जावे और पत्रकारों को जो दो-दो घंटे का विलंब करवाया जाता है जिसके बाद भी नहीं मिल जाता है इस तथ्य पर भी विचार करते हुए पत्रकारों को राहत प्रदान करें।
भवदीय
वाईस ऑफ़ मीडिया
राष्ट्रीय पत्रकार संगठन
प्रदेश अध्यक्ष
गोपाल गुप्ता जयपुर राजस्थान मोबाइल नंबर 96490 86558