लक्ष्मणगढ़ में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का भव्य स्वागत, सेवा कार्यों की सराहना*
By Goapl Gupta ·
14 Apr 2026 ·
9 views
*लक्ष्मणगढ़ में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का भव्य स्वागत, सेवा कार्यों की सराहना*
लक्ष्मणगढ़। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के लक्ष्मणगढ़ आगमन पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश पासोरिया एवं गुरुजी रामनिवास शर्मा के सानिध्य में सांसद महोदय को ट्रस्ट का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा पवित्र रामचरितमानस की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।*
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत लक्ष्मणगढ़ में एक निजी कार्यक्रम के तहत समाजसेवी स्व. आनंद कुमार बागड़ी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित शेखावाटी स्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड एवं नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों के सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार ने लक्ष्मणगढ़ की पावन धरा पर उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने सांसद महोदय को ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया गया।
इस पर सांसद राजेंद्र गहलोत ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि आप वास्तव में “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस सेवा कार्य के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और समाज सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, नासिर तगाला, सुनील कुमार माली, रमेश छिंछासवाला सहित ट्रस्ट के अनेक संरक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।