ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रेखा महाले बनीं राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की सेंधवा अध्यक्ष, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

By Goapl Gupta · 14 Apr 2026 · 56 views
रेखा महाले बनीं राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की सेंधवा अध्यक्ष, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
सेंधवा। ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर अलग पहचान बना चुकीं रेखा महाले को राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का सेंधवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में की गई।
एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल की सहमति और विशेष अनुशंसा पर रेखा महाले को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि रेखा महाले की कार्यशैली, मेहनत, समर्पण और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। एसोसिएशन परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोन पर हुई बातचीत में रेखा महाले ने अपने सफर को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से कमरे से की थी, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर आज उन्होंने “रेखा स्टूडियो एंड अकैडमी” के रूप में अपना ड्रीम स्टूडियो स्थापित किया है।
रेखा महाले वर्तमान में एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं हेयर एक्सपर्ट हैं और उन्हें इस क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वे ब्राइडल मेकअप, स्किन ट्रीटमेंट, हेयर ट्रीटमेंट, हेयर स्टाइलिंग सहित ब्यूटी से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान करती हैं।
रेखा ने थाईलैंड से इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है, वहीं एक रूसी विशेषज्ञ से इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट के रूप में प्रशिक्षण लिया है। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक प्रमाणपत्र और कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स हासिल किए हैं।
उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि अनेक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर उन्हें भी इस क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है। उनके प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने विभिन्न फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर उनकी कला को नई पहचान दिलाई है।
रेखा महाले अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुओं, छात्रों और क्लाइंट्स को देती हैं। उनका मानना है कि काम में गुणवत्ता और बारीकी ही उनकी असली पहचान है।
रेखा ने कहा कि इस प्रोफेशन ने उन्हें सब कुछ दिया है—उनका ड्रीम स्टूडियो, अपना घर और समाज में एक अलग पहचान। आज वे उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो छोटे स्तर से शुरुआत कर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube