ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रेवाड़ी में DFCCIL Jaipur Unit के खेलकूद महासम्मेलन के क्रिकेट-वॉलीबॉल सेमीफाइनल: आईएमडी रेवाड़ी ने दमदार प्रदर्शन कर दोनों मुकाबले जीते

By Goapl Gupta · 14 Apr 2026 · 15 views
रेवाड़ी में DFCCIL Jaipur Unit के खेलकूद महासम्मेलन के क्रिकेट-वॉलीबॉल सेमीफाइनल: आईएमडी रेवाड़ी ने दमदार प्रदर्शन कर दोनों मुकाबले जीते

रेवाड़ी के नेक्स्टजेन क्रिकेट ग्राउंड पर आज जयपुर इकाई के खेलकूद महासम्मेलन के क्रिकेट और वॉलीबॉल सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि सीजीएम श्री राजेंद्र चौधरी और श्रीमती पुष्पा चौधरी ने रिबन काटकर भव्य समारोह का उद्घाटन किया। पूरा आयोजन अद्भुत और रोमांचक रहा, जहां खिलाड़ियों ने जोशपूर्ण टीम भावना के साथ मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
क्रिकेट मुकाबले में आईएमडी रेवाड़ी और जयपुर कार्यालय टीम ए के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने पूरे उत्साह और खेलमानसिकता के साथ खेला, लेकिन आईएमडी रेवाड़ी ने 56 रन से विजय होकर फाइनल में जगह बनाई । वहीं, वॉलीबॉल सेमीफाइनल में भी आईएमडी रेवाड़ी ने जयपुर कार्यालय टीम ए को 2-0 से हराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
खिलाड़ियों की अटूट इच्छाशक्ति, एकजुटता और कभी न झुकने वाली खेल भावना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन न केवल शारीरिक ऊर्जा का प्रदर्शन था, बल्कि सहयोग और विजय की प्रेरणा स्रोत भी साबित हुआ।
इस मौके पर श्री देवेश मीना, श्री शैलेन्द्र सिंह,श्री अरविंद शिवरण, श्री अक्षय कौशल,श्री विपिन परिहार आदि मौजूद रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube