ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, संत सेन जी महाराज व डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भव्य सुंदर कांड पाठ

By Goapl Gupta · 15 Apr 2026 · 12 views
महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, संत सेन जी महाराज व डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भव्य सुंदर कांड पाठ

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । श्री राम सत्संग मंडल धरियावद द्वारा डॉ अंबेडकर, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट एवम संत सिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर भव्य सुंदर कांड पाठ का आयोजन नया घर गाडारियावास स्थित नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान जी मंदिर पर आयोजित किया। आयोजक संत मोहन महाराज व पुजारी उदय लाल के तत्वाधान में मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व लक्ष्मी लाल सुथार द्वारा भव्य राम दरबार की झांकी तैयार की तथा मण्डल के आचार्य चेतन शर्मा एवं ललित आमेटा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा राम दरबार की विशेष पूजा अर्चना करवाई गयी। मंदिर समिति द्वारा सभी मंडल सदस्यों का तिलक एवं उपरणा पहना कर स्वागत किया जिसके पश्चात मण्डल द्वारा भव्य सुंदर कांड पाठ, राम स्तुति, हनुमान चालीसा, का संगीतमय वाचन किया गया साथ ही मुख्य रूप से देवो मे देव हजारो है, कौशल्या के प्यारे राम, रामा रामा रटते रटते, मारा कीर्तन मे रंग बरसाओ, वीर हनुमाना अति बलवाना इत्यादि भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण हो गया। आयोजन में माधवलाल सुथार, लक्ष्मीनारायण सुथार अरनोद, माँगीलाल सोनी, भेरूलाल चौधरी, जगदीश सेन, अंकित सुथार, कपिल सोनी, अनिल आचार्य, गजानंद कुँवाल, वीर सिंह, भंवर सिंह, रवि वैष्णव, परशुराम मीना, राधेश्याम कीर, किशोरी लाल, हेमेंद्र सिंह एवं सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में भक्तिमय कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में आरती व प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। उपरोक्त जानकरी पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने दी।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube