ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अमरीकी राजदूत का किया भव्य स्वागत मेवाड़ी परम्परा से राजदूत हुए प्रभावित

By Goapl Gupta · 20 Apr 2026 · 17 views
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अमरीकी राजदूत का किया भव्य स्वागत
मेवाड़ी परम्परा से राजदूत हुए प्रभावित

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सिटी पैलेस पहुंचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से औपचारिक भेंट की। डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा के अनुरूप राजदूत गोर का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया।

सिटी पेलेस भ्रमण पर आए अमरीकी राजदूत गोर ने मेवाड़ की विरासत और संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि उदयपुर वर्तमान में पर्यटकों का सबसे खास और पंसदीदा स्थलों में से एक बताया और कहा कि ‘‘इस अद्भुत महल का भ्रमण करना वास्तव में अत्यंत सुखद अनुभव रहा। आपने यहां अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। आपको इस उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए। यह संस्कृति और इतिहास से ओत-प्रोत एक अद्भुत गाथा है।’’

यह मुलाकात विरासत, सांस्कृतिक संरक्षण और साझा मूल्यों के माध्यम से वैश्विक संबंधों को सुदृढ़ करने पर केंद्रित एक सार्थक संवाद रही। उदयपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में सम्पन्न यह संवाद इस बात को रेखांकित करता है कि इतिहास के संरक्षण के साथ.साथ संस्कृतियों को जोड़ने वाला संवाद कितना महत्वपूर्ण है।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube