विरासत दिवस के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By Goapl Gupta ·
27 Apr 2026 ·
20 views
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय, पाटन में आज दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को विरासत दिवस के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने विश्व विरासत के बारे में बच्चों को अवगत कराया तथा विरासत के संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध किया। मंच संचालन करते हुये सहायक आचार्य किरण यादव ने बच्चों को विरासत का अर्थ समझाते हुए विरासत या धरोहर को संरक्षित
करने के बारे में विस्तार से बताया। सहायक आचार्य ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की 6 टीमों में भाग लिया ,प्रत्येक दल में पांच पांच सदस्य थे ।प्रश्नोत्तरी में कला और संस्कृति के प्रत्येक पहलू को छूने की कोशिश की गई। सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता टीम 'परंपरा के परवाने' तथा उपविजेता टीम 'धरोहर के रक्षक' रहीं। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्राचार्य डॉ. मीना ने विजेता टीम को ₹1100 और उपविजेता टीम को ₹500 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। अंत में सहायक आचार्य रितु शर्मा ने स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संचालित करने में डॉ धर्मवीर कुमावत एवं डॉ सुमैया की भागीदारी रही। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की छात्राएं प्रिया सैनी,सपना एवं गजनेश कुमारी शामिल रहे ।