ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गौ सम्मान आह्वान अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत उपजिलाधिकारी पट्टी को ज्ञापन सौंपा गया ।*

By Goapl Gupta · 28 Apr 2026 · 38 views
*गौ सम्मान आह्वान अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत उपजिलाधिकारी पट्टी को ज्ञापन सौंपा गया ।*
सुभाष तिवारी लखनऊ


आज “गौ सम्मान आह्वान” के अंतर्गत क्षेत्र के जागरूक नागरिकों एवं गौ भक्तों द्वारा एक शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी यात्रा का आयोजन कर उप ज़िलाधिकारी महोदय पट्टी को ज्ञापन सौंपा गया। यह यात्रा विवाह मंडप रायपुर रोड से प्रारंभ होकर पट्टी तहसील तक पहुँची, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौ माता के प्रति अपने श्रद्धा भाव एवं संरक्षण के संकल्प को व्यक्त किया।

गौ माता की जय’ एवं ‘गौमाता - राष्ट्रमाता’ के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सराबोर हो गया।

यात्रा के उपरांत उपस्थित नागरिकों द्वारा माननीय उपजिलाधिकारी (SDM) पट्टी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण हेतु प्रभावी एवं सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में गौ सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, शांति एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया।

यह कार्यक्रम समाज में गौ माता के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करने तथा जनजागरण का संदेश देने हेतु आयोजित किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में विभाग के गौ रक्षा प्रमुख विनय तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री राम चरित्र वर्मा,गौ गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी, खंड विस्तारक आरएसएस सुरेंद्र जी, जिला संयोजक विश्व हिंदू परिषद् अम्बिकेश तिवारी, परशुराम सेना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा,रमेश सोनी,वतन तिवारी, विकास सिंह,बजरंग दल जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, सह संयोजक विनय सिंह भाटी, सभासद गौरव श्रीवास्तव, सभासद मुन्ना जी,अरविंद तिवारी,राहुल वर्मा,अमित पांडेय, सूर्यांश समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube