ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एशियन पब्लिक स्कूल 35 बीबी, गजसिंहपुर के स्थापना दिवस

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 21 views
एशियन पब्लिक स्कूल 35 बीबी, गजसिंहपुर के स्थापना दिवस समारोह पर विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज श्रीकरणपुर विधायक सरदार रूपिंदर सिंह रूबी जी के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर श्रीगंगानगर के पूर्व विधायक श्री राज कुमार गौड़ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्था के प्रबंधक दीपक पाठक जी एवं विवेक पाठक जी के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि विद्यालय इसी प्रकार शिक्षा, संस्कार एवं उत्कृष्ट परिणामों के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करता रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube