ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

इंदिरा गाँधी नगर में गरिमा मय भगवान् परशु राम जी का जन्मोत्सव

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 62 views
इंदिरा गाँधी नगर में गरिमा मय भगवान् परशु राम जी का जन्मोत्सव -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! स्थानीय आई.जी.एन. विप्र समाज की ओर से आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से इंदिरा गाँधी नगर जयपुर में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l बड़ी तादाद में विप्रजन परिवार सहित आयोजन में शामिल हुए! भगवान श्री परशुराम जी की आरती व हनुमान चालीसा का समवेद स्वरों में सामूहिक गायन हुआ l इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलगुरु प्रोफेसर संजीव शर्मा का सम्बोधन बहुत प्रेरणादायी रहा l कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार शामिल हुए ,कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अखिल शुक्ला एडवोकेट ने की ,विशिष्ट अतिथि के रूप में एस एम एस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डाॅ.रमेश मिश्रा व गुरुकुल स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती प्रतिमा जैमन रही , मंच संचालन संयोजक महेन्द्र चतुर्वेदी ने किया कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ.महेश शर्मा सहित विशिष्ट जनों व मेधावी बच्चों का अभिनन्दन भी किया गया l इस अवसर पर सभी विप्रो ने पारिवारिक परिचय भी दिया l भगवान श्री परशुराम जी की पूजा के उपरान्त प्रसादी का आयोजन भी किया गया l कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कृत श्री रामदयाल गौतम, श्री महेश भारद्वाज , श्री मनमोहन सांख्यधर , प्रेम चन्द शर्मा , महेश लाटा, संदीप शर्मा, अवध बिहारी शर्मा, भारत भूषण भारद्वाज सहित भारी तादाद में विप्रजन , मातृशक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे l

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube