ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भरतपुर में पकड़ा दस करोड़ का डोडा-चूराः हरियाणा नंबर ट्रक में झारखंड से ला रहे थे, जोधपुर- उदयपुर में होनी थी सप्लाई

By Goapl Gupta · 30 Apr 2026 · 39 views
भरतपुर में पकड़ा दस करोड़ का डोडा-चूराः हरियाणा नंबर ट्रक में झारखंड से ला रहे थे, जोधपुर- उदयपुर में होनी थी सप्लाई

संजय चौहान भरतपुर

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) नीमच की टीम ने भरतपुर के सेवर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने बुधवार की रात 50 क्विंटल से भी ज्यादा अवैध डोडाचूरा एक ट्रक से पकड़ा है। CBN की टीम अवैध मादक पदार्थों से जुड़े माफियाओं का पता लगाने में जुटी हुई है।
CBN के अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक हरियाणा नंबर का ट्रक झारखंड से राजस्थान की सीमा की प्रवेश करेगा। इस सूचना पर बॉर्डर इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई। बुधवार देर रात भरतपुर के सेवर थाना इलाके में सारस चौराहे के पास एक हरियाणा नंबर के ट्रक को रोककर उसे चेक किया गया। उसके अंदर सफ़ेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे
प्लास्टिक के कट्टों को चेक किया तो, उसमें डोडा चूरा भरा हुआ था। CBN की टीम ने ड्राइवर को पकड़ लिया। ट्रक में रखे 252 कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसका वजन 5096 किलोग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपए होना सामने आई है।10 करोड़ जा रही डोडा चूरा की कीमत

आरोपी से पूछताछ में यह सामने आया है कि यह डोडा चूरा जोधपुर और उदयपुर इलाकों सप्लाई होना था। आरोपी ड्राइवर भी वहीं का रहने वाला है। जब्त हुए डोडा चूरा की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई दिनेश बौद्ध नारकोटिक्स कमिश्नर और निखिल गांधी इकाई यूनिट के हेड के नेतृत्व में हुई है।

प्लास्टिक के कट्टों में भरा था डोडा चूरा

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube