ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारतीय लोक कला मण्डल प्रस्तुति परक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 06 मई से

By Goapl Gupta · 01 May 2026 · 12 views
भारतीय लोक कला मण्डल
प्रस्तुति परक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 06 मई से

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा 12 मई से 40 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा।
भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल में 06 मई से 14 जून 2026 तक प्रस्तुति परक नाट्य कार्याशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से स्नातक वरिष्ट नाट्य निर्देशक द्वारा प्रतिभागियों को अभिनय कौशल के विविध आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनमें व्यक्तित्व विकास, वोईस एवं स्पीच, माईम एवं मूवमेंट, इम्प्रोवाजेशन, अभिनय, प्रस्तुति आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा आयोजित होने जा रही लगभग 40 दिवसीय कार्याशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए जाने वाले नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
उक्त कार्यशाला में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों को सायं 06 बजे से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों का चयन पहले आओं पहले पाओं के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में 05 मई 2026 तक आकर अपना पंजीयन करा सकते है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube