ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्व. श्री गोपाल लाल सोगण की स्मृति में परिंडा अभियान व बाल रंगमंच कार्यशाला आयोजित*

By Goapl Gupta · 04 May 2026 · 175 views
*स्व. श्री गोपाल लाल सोगण की स्मृति में परिंडा अभियान व बाल रंगमंच कार्यशाला आयोजित*
*चौमूं*। श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं के तत्वावधान में *स्वर्गीय श्री गोपाल लाल सोगण* की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, चौमूं में “पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ” अभियान एवं बाल रंगमंच कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा उनके संरक्षण की सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर आयोजित बाल रंगमंच कार्यशाला में बच्चों को रंगमंच की बारीकियों, अभिव्यक्ति की कला तथा व्यक्तित्व विकास में नाट्यकला के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में *सुनील सोगण* के द्वारा रंगमंच की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के समापन पर *सुनील सोगण द्वारा *“पर्यावरण बचाओ”* विषय पर प्रभावशाली एकल नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसने विद्यार्थियों व अध्यापकों को जागरूक एवं प्रेरित किया।
*संस्थान के सचिव घनश्याम जांगिड़* ने अपने संबोधन में मानव जीवन में पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय के *प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट* ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। *वरिष्ठ अध्यापक रामजी लाल शर्मा* ने भी पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुभाष चंद शर्मा, रोहित कुमार शर्मा, राकेश जी, श्रीमती सुमन देवी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube