ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड के व एससी मोहल्लों के निकट शराब का ठेका खोले के विरोध में सैकड़ों महिला पुरुषों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया

By Goapl Gupta · 04 May 2026 · 26 views
संजय चौहान रूपवास भरतपुर

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड के व एससी मोहल्लों के निकट शराब का ठेका खोले के विरोध में सैकड़ों महिला पुरुषों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही आबकारी जिला अधिकारी राजीव शर्मा को आबकारी आयुक्त उदयपुर के नाम व भरतपुर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। कस्बे के सैंकड़ों जाटव समाज, हरिजन समाज व कुशवाह समाज के लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा को आबकारी आयुक्त उदयपुर व जिला कलक्टर भरतपुर को दिए ज्ञापन में लिखा कि रूपवास में दामोदर की दुकानों में पहले से ही शराब का ठेका संचालित है।जिस पर सभी तरीके की शराब ब बियर मिलती है। जिसको कि ठेकेदार द्वारा गलत मंशा से जाटव व हरिजन बस्ती के समीप स्थानांतरित किया जा रहा है। उक्त ठेकदार की रूपवास में तीन दुकान शराब की पहले से संचालित है। जिस दुकान को स्थानांतरित करने जा रहा है वह नगरपालिका के वार्ड नम्बर 1 में शिफ्ट कर रहा है वहां 85 प्रतिशत आबादी जाटव व हरिजन की है। 75 मीटर की परिधि में आंबेडकर मूर्ति व पार्क है। जिसको असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने की आशंका बनी रहेगी। वही निकट में ही साई बाबा का मंदिर भी है। शिफ्ट करवाने में मुख्य रोल CI बयाना नीलम सैनी आबकारी विभाग का है। जो कि पैसे लेकर इसको स्थानांतरित करने का आदेश दे रही है। वहीं ठेकेदार द्वारा कहा गया कि AEO डागुर का भी हिस्सा है। यह स्थानांतरण गलत भावना के साथ जाटव बस्ती में किया जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले उक्त ठेकेदार का अवैध शराब ठेका जो कि गांव जरेला में संचालित था। उसका विरोध प्रदर्शन किया व आगजनी हुई। हमारी दलित महिलाएं जेल तक गई। पर उन्होंने ठेका को उखाड़ फेंका। उसकी विरोध में इसका बदला लेने के लिए गलत मंशा के साथ यह शराब का ठेका स्थानांतरित किया जा रहा है। जबकि इसका कोई औचित्य ही नहीं है की जाटव बस्ती के सामने खोला जाए आबकारी आयुक्त द्वारा दुकान ट्रांसफर के आदेश न करने के बावजूद नीचे से ऊपर तक रिश्वतखोरी से दुकान ट्रांसफर करवाई जा रही है।
निवेदन है इस ठेका के स्थानांतरण के आदेश को रोक करके जहां पूर्व में संचालित है। वहीं यथावत रखा जाए। नहीं तो एक उग्र जन आंदोलन होगा और जरेला जैसी घटनाओं की पुनरावृति होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर मनोज गौतम, भीम वरुण, चंदनदास, योगेन्द्र, मोती, राकेश, संतोष, मनीष, बदन, लाखन, योगेश, कप्तान, चन्द्रभान, सत्येन्द्र, अंकित, धर्मसिंह, दीवान, संदीप, रमेश, रवि आदि मौजूद थे।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube