ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट-2025 का हुआ आयोजन, देश-विदेश में कार्यरत 160 से अधिक पूर्व छात्र हुए आयोजन में सम्मलित*

By Gopal Gupta · 26 Dec 2025 · 59 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट-2025 का हुआ आयोजन, देश-विदेश में कार्यरत 160 से अधिक पूर्व छात्र हुए आयोजन में सम्मलित*

*विद्यार्थी हमारी धरोहर, तकनीकी शिक्षा के श्रेष्ठतम गंतव्य के रूप में आरटीयू ने विश्व स्तर पर विद्यार्थियों को किया है आकर्षित : प्रो. निमित चौधरी,कुलगुरु*

कोटा, 26 दिसम्बर, इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा (वर्तमान में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा) के वर्ष 1996 से 2000 तक के पी-बैच से पासआउट पूर्व छात्रों द्वारा आरटीयू के साथ अपनी स्मृतियों की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में कोटा में आज आरटीयू एलुमनाई मीट-2025 का आयोजन सम्पन्न हुआ। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश में कार्यरत 160 से अधिक पूर्व छात्र (एलुमनाई) जो वर्तमान में भारत सहित अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर एवं अन्य देशों में उच्च एवं प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत है।अपने परिवारजनों सहित पहुंचें और इस आयोजन में सम्मिलित हुए। वर्तमान में ये सभी एलुमनाई वर्तमान में भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों में बड़ी और प्रतिष्ठित संस्थाओं, प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं तकनीकी क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह एवं परिचय सत्र का आयोजन भी किया गया।

कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने अपने संदेश कहा कि विश्वविद्यालय के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि आज आरटीयू के विद्यार्थी देश विदेश के महत्वपूर्ण संस्थाओं के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारे युवा विद्यार्थी हमारी धरोहर है। अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के कारण आरटीयू ने विश्व स्तर पर विद्यार्थियों को आकर्षित किया है।इन्हीं विद्यार्थियों के बदौलत आज आरटीयू ने वैश्विक स्तर पर तकनीकी शिक्षा के महत्वपूर्ण गंतव्य का स्थान प्राप्त किया है। विशिष्ठ अतिथि प्रो. रंजन महेश्वरी ने कहा कि
एलुमनी किसी भी विश्वविद्यालय की रीढ़ होती है। एलुमनी का अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोग वर्तमान विद्यार्थियों को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एलुमनी के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोफेसर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई प्रदान की।

कार्यक्रम के संयोजक एवं तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया तथा कॉलेज में प्राप्त शिक्षा एवं संस्कारों को अपने व्यावसायिक जीवन की नींव बताया। इस अवसर पर पढ़ाने वाले कई सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

*विभिन्न सत्रों का हुआ आयोजन*
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रेरक सत्र, अनुभव साझा करने की गतिविधियाँ तथा नेटवर्किंग सेशन आयोजित किए गए, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी प्रदान की गई। इस अवसर पर एलुमनी और वर्तमान छात्रों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित हुआ,जिसमें परस्पर करियर मार्गदर्शन और अनुभव साझा किए गए। इस भव्य आयोजन का संयोजन राजीव वाष्र्णेय, रितेश समदानी तथा ईसीके एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा किया गया। आयोजन समिति एवं पी-बैच के आयोजन समिति ने कहा कि यह आयोजन न केवल पूर्व विद्यार्थियों पुनर्मिलन का अवसर था, बल्कि आरटीयू की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा और एलुमनाई की उपलब्धियों को भी एक नया मंच मिला।

*कैंपस भ्रमण ने ताजा की पुरानी यादें*
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का पहला दिन राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर (तत्कालीन इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा) में आयोजित हुआ, जहाँ पूर्व छात्रों ने अपने पुराने क्लासरूम, प्रयोगशालाओं एवं हॉस्टल का भ्रमण किया और 1996 के छात्र जीवन को पुनः जीवंत किया। कई पूर्व छात्र अपने शिक्षकों से मिलकर भावुक हो गए। कार्यक्रम के दूसरे दिन कोटा शहर भ्रमण का आयोजन किया गया। सभी पूर्व छात्रों के ठहरने की व्यवस्था मेनाल रेजिडेंसी में की गई थी।

*विश्वभर में कार्यरत एलुमनी की सशक्त उपस्थिति*
इस अवसर पर श्री अजयपाल लांबा (आईजी, जयपुर), भंवर सहाय मीणा (उप निदेशक, HAL नासिक) सहित अनेक ऐसे पूर्व छात्र उपस्थित रहे, जो देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। एलुमनी सदस्यों ने विश्वविद्यालय एवं शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में छात्रों के हित में आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

*सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन*
एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. आर.के. बन्याल एवं अन्य फैकल्टी सदस्यों ने पूर्व छात्रों का मोमेंटो एवं उपर्णा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन रितेश समदानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। यह सिल्वर जुबली एलुमनी मीट न केवल पूर्व छात्रों के पुनर्मिलन का अवसर बना, बल्कि विश्वविद्यालय और एलुमनी के बीच मजबूत एवं स्थायी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ।

More News

भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube