ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*किशनपोल विधानसभा में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन**

By Goapl Gupta · 08 May 2026 · 35 views
**किशनपोल विधानसभा में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन**

जयपुर, 8 मई। विधायक प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा द्वारा नगर निगम कमिश्नर श्री ओम कसेरा जी को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण एवं बढ़ते अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं सार्वजनिक मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। चंद्र मनोहर बटवाड़ा ने कहा कि अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर विधानसभा एवं मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें कपिल गुर्जर (अध्यक्ष, चांदपोल मंडल), अर्जुन गोलेचा, नरेश मंघनानी (महामंत्री, चांदपोल मंडल), मोनू चौधरी, विकास माथुर, चंद्र प्रकाश छीपा (उपाध्यक्ष, चांदपोल मंडल), नरेश शर्मा, लोकेश प्रजापत (महामंत्री, किशनपोल) एवं विमल साहू शामिल रहे।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube