ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

By Goapl Gupta · 13 May 2026 · 14 views
*नीमकाथाना में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला****
नीम का थाना राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आज नीम का थाना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया देश में लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ :प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में धांधली ने देश के ईमानदार परीक्षार्थियों का भरोसा तोड़ दिया है।
इस्तीफा की मांग: जिला कांग्रेस कमेटी में प्रदेश पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा की मांग की ।
कांग्रेस की एकजुटता के प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीयों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
"जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती ,कांग्रेस का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है" ।केंद्र की भाजपा सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खेलने की अनुमति नहीं की जाएगी धरना प्रदर्शन में गोविंद नारायण घसिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीमकाथाना और रमेश खंडेलवाल उपाध्यक्ष ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान उपस्थित रहे।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube