कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की सफलता पर विद्यार्थियों के घर पहुँचकर बाँटी खुशियाँ*
By Goapl Gupta ·
15 May 2026 ·
35 views
*कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की सफलता पर विद्यार्थियों के घर पहुँचकर बाँटी खुशियाँ*
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में बगड़िया बाल विद्या निकेतन, लक्ष्मणगढ़ के विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण परिणाम प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के घर पहुँचकर इस खुशी को साझा किया गया।
विद्यालय के *सचिव श्री पवन गोयनका के नेतृत्व में प्राचार्य विपिन शर्मा, गणेश शर्मा, प्रवीण सैनी, रामदेव दायमा, शुभकरण शर्मा, एवं हेमन्त वर्मा* मेधावी विद्यार्थियों के घर पहुँचे, जहाँ विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा मिठाई वितरित कर शुभकामनाएँ दी गईं।
विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा वाणिज्य संकाय से वंशिका जाजोदिया (सुपुत्री श्री गणेश जाजोदिया) ने 96.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त दिव्य बजाज ने 93.60%, महिमा कुमारी थालोर ने 92.40%, चिराग सुरेका ने 91.80%, नवीन नाहरिया एवं तनिषा महर्षि ने 90.20% तथा विज्ञान संकाय में पलक जाजोदिया ने 90.00% अंक प्राप्त प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 90% एवं 80% से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा।
इस अवसर पर सचिव श्री पवन गोयनका ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वहीं प्राचार्य श्री विपिन शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
“सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो मेहनत को अपना धर्म मानते हैं। संघर्षों से जो घबराते नहीं, वही जीवन में इतिहास रचते हैं।”