ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर वॉकाथॉन आज

By Goapl Gupta · 19 May 2026 · 12 views
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर वॉकाथॉन आज

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है l इसी क्रम में आकाशवाणी उदयपुर 19 मई मंगलवार को एक वॉकाथॉन का आयोजन कर रहा है यह वॉकाथॉन फतेह सागर ओवरफ्लो पॉइंट से आरंभ होकर यूआईटी सर्किल के रास्ते उपकार स्टोर होते हुए पंचवटी सर्किल के रास्ते भारतीय लोक कला मंडल के सामने से गुजरते हुए आकाशवाणी मोहता पार्क कार्यालय में संपन्न होगी उप महानिदेशक (आकाशवाणी और दूरदर्शन) श्री राजेंद्र नाहर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आकाशवाणी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्ष पर्यंत किये जा रहे हैं श्री नाहर ने आगे बताया कि इस वॉकाथॉन में केंद्र का स्टाफ और समनुदेशिती भाग लेंगे। यह वॉकाथॉन सुबह 6:15 बजे शुरू होगी बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए रास्ते में जल ओआरएस सहित पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई है l

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube