ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

19 सूत्री मांगों को लेकर सहायक कर्मचारी संघ का आंदोलन तेज, 18 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी दी*

By Goapl Gupta · 26 May 2026 · 175 views
*19 सूत्री मांगों को लेकर सहायक कर्मचारी संघ का आंदोलन तेज, 18 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी दी*


जयपुर। राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 18 जून से प्रदेशभर में भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह शेखावत ने बताया कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने, पीएल सरेंडर लीव का भुगतान करने, वार्ड बॉय, हेल्पर, बेलदार, चौकीदार सहित अन्य कर्मचारियों को ग्रेड पे का लाभ देने और सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही संविदा एवं ठेका कर्मियों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। यह ज्ञापन अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह शेखावत और प्रदेश महासचिव लेखराज वर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष मोहनलाल मीणा और सदस्य प्रहलाद गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट हैं और आवश्यकता पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सभी कर्मचारियों ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” और “जय हिंद, जय भारत” के नारों के साथ सरकार से जल्द मांगों के समाधान की अपील की है।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube