ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अहमदाबाद में भजन गायक, पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, डॉ.राजीव सिंह व खुशी सैनी हुई "राष्ट्रीय सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026 से सम्मानित”

By Goapl Gupta · 26 May 2026 · 24 views
"अहमदाबाद में भजन गायक, पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, डॉ.राजीव सिंह व खुशी सैनी हुई "राष्ट्रीय सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026 से सम्मानित”

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में ओम फ़िल्म सिटी में आयोजित हुए भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह “सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026” में राजस्थान के सीकर जिलें के लक्ष्मणगढ़ तहसील के निवासी, बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ व "घायलों का वीडियो न बनाए, उन्हें समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाए" अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, पत्रकार, लेखक, भजन गायक, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश शर्मा, मोदी यूनिवर्सिटी के पीआरओ व अभियान के सदस्य डॉ.राजीव सिंह व जयपुर निवासी व जयपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका, समाजसेविका खुशी सैनी को "सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के चीफ गेस्ट आचार्य डॉ.लोकेश मुनि, प्रो.डॉ.पी.के.राजपूत, प्रो.डॉ.समीर सूद, डॉ.संजीव शर्मा व कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर पिपलमेन डॉ.रघुराज प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
यह जानकारी देते हुए अभियान के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित आयोजन Om Ahmedabad Film City में रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व, सामाजिक एकता एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना हैं।
पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, डॉ.राजीव सिंह व खुशी सैनी को यह सम्मान पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता और समाजहित में किए गए प्रेरणादायक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था के अनुसार उन्होंने जनसेवा एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
समारोह में देश-विदेश से कई प्रतिष्ठित हस्तियां, समाजसेवी, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, युवा नेतृत्वकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख विभूतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Unity • Sustainability • Nation Building” रखा गया हैं। रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरण प्रेरक पीपल मैन डॉ.रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि यह मंच उन प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को समर्पित हैं जो समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा दे रहें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube