स्वर्गीय मीना जैन पुण्य तिथि पर रक्तदान एवं निःशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन*
By Goapl Gupta ·
07 Jun 2026 ·
43 views
*स्वर्गीय मीना जैन पुण्य तिथि पर रक्तदान एवं निःशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन* -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर।
स्व. श्रीमती मीना कुमारी जैन की षस्टम पुण्य स्मृति में 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एकता अग्रवाल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपनी सहमति भी प्रदान की।
मुख्य संयोजक ज्ञानचंद जैन बताया कि
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी जिनेश कुमार जैन,बी.पी.एस. गहलोत , डॉ. एस.एन. जोशी एवं गोपाल सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 12,जुलाई को आयोजित इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।