ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*

By Goapl Gupta · 08 Jun 2026 · 35 views
*पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*
रिपोर्टर:-शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
*पाटन*। पुलिस थाना पाटन ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मनोज स्वामी को एक अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान में महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश आईपीएस और पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना लोकेश मीणा के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक वृत्ताधिकारी नीमकाथाना सुशील मान के निर्देशन में थाना अधिकारी रमेश पुनि ने टीम गठित कर कार्रवाई की।

*मामला क्या था*
6 जून 2026 को शाम 5:55 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दलपतपुरा में एक व्यक्ति सफेद बोलेरो लेकर झगड़े के इरादे से हथियार लेकर पाटन की ओर जा रहा है। सूचना पर मोहनलाल सउनि, राकेश कुमार कानि 223 और राकेश कुमार कानि 1797 ने वाहन बोलेरो 112 के साथ रामपुरा तिराहा पर नाकाबंदी की।

शाम 6:01 बजे दलपतपुरा की तरफ से आ रही सफेद बोलेरो नंबर RJ32 UA 6820 को रोका गया। चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनोज स्वामी पुत्र कैलाशचंद स्वामी, उम्र 20 साल, निवासी पंडितपुरा थाना प्रागपुरा जिला कोटपुतली बहरोड बताया। तलाशी में डैशबोर्ड की डिगी से मनोज स्वामी ने एक देशी पिस्टल निकालकर दी। उसके पास लाइसेंस या वैध अनुज्ञा पत्र नहीं था।

पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में लेकर प्रकरण संख्या 111/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देशी पिस्टल नत्थुराम गुर्जर पुत्र हीराल गुर्जर निवासी राण्डेडा तन टोल्डा रामपुरा थाना पावटा जिला कोटपुतली बहरोड से खरीदी थी। बाद में प्रकरण में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपी का पीसी रिमांड लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

*गठित टीम*
1. श्री रमेश पुनि, थानाधिकारी पुलिस थाना पाटन
2. श्री मोहनलाल सउनि, पुलिस थाना पाटन
3. श्री राकेश कुमार कानि 223, पुलिस थाना पाटन

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube