ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधिक साक्षरता शिविरों में 170 से अधिक ग्रामीणों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी

By Goapl Gupta · 15 Jun 2026 · 13 views
विधिक साक्षरता शिविरों में 170 से अधिक ग्रामीणों को दी गई विधिक अधिकारों की जानकारी

भीम / पुष्पा सोनी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के तत्वावधान में सोमवार को नीमडी की रेल बड़ामतारा, दपता नाडी निर्माण एवं कांटचौड़ा की नाडी निर्माण स्थलों पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विधिक अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

नीमडी की रेल बड़ामतारा में आयोजित शिविर में आमजन को विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अटल पेंशन योजना, वृद्धजन कल्याण योजनाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न योजनाएं, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इसके पश्चात दपता नाडी निर्माण एवं कांटचौड़ा की नाडी निर्माण स्थलों पर भी विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में उपस्थित आमजन को वृद्धजन कल्याण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, अटल पेंशन योजना, स्थायी लोक अदालत, वरिष्ठ नागरिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

शिविरों के दौरान उपस्थित 170 से अधिक आमजन को विधिक जागरूकता संबंधी पैंफलेट वितरित किए गए तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विभिन्न विधिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

More News

नगर निगम टोक रोड देव नगर प्लॉट 43 पर अवैध निर्माण का खेल! जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
नगर निगम टोक रोड पर अवैध निर्माण का खेल!मधुबन कॉलोनी एफ 25 प्लॉट नंबर मालवीय नगर जोन टोंक रोड जीरो सेटबैक छोड़े बेसमेंट सहित निर्माण, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
पांच परिंदे लगाए
रेल यात्रियों को पिलाया शरबत
महाराणा प्रताप स्वतंत्रता के प्रथम अमर पुरोधा थे : डॉ.श्रीनिवास 486 वीं जयंती पर जनमत मंच द्वारा राणा प्रताप नगर स्थित प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं व्याख्यान आयोजित
आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास उद्घोषणा समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन* --
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube