आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश*
By Goapl Gupta ·
17 Jun 2026 ·
4 views
*आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर, 17 जून।
जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज, जो आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य हैं, का आज दिनांक 16 जून 2026 को प्रातःकाल ससंघ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इंजीनियर्स कॉलोनी से प्रारम्भ हुए पदविहार के दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ आचार्य संघ का स्वागत किया। भव्य जुलूस के रूप में आचार्य संघ मंदिर परिसर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समाज समिति के अध्यक्ष श्री जे.के. जैन एवं मंत्री श्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि धर्मसभा में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।
आचार्य संघ के पावन सानिध्य में मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न किए जाएंगे वहीं दोपहर 3 बजे स्वाध्याय तथा रात्रि 7:30 बजे आरती, आनंद यात्रा एवं आचार्य संघ की वैयावृत्ति का आयोजन किया जाएगा।
समाज के सभी श्रद्धालुओं में आचार्य संघ के मंगल आगमन को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। आचार्य श्री के सानिध्य में धर्म, अध्यात्म एवं आत्मकल्याण की प्रेरणा प्राप्त करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।